Bholenath Tumhare Mandir Me Nagon Ne Dera Dala Hai
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, नागों ने डेरा डाला है l
भगवान तुम्हारे मंदिर में, नागों ने डेरा डाला है l
^नागों ने डेरा डाला है, नागों ने डेरा डाला है l
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,
मैं जल, चढ़ाने आई हूँ, और दूध भी, साथ में लाई हूँ ll
वहाँ तेरी, जटा से ओ भोले, गंगा की धारा बहती है l
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,
मैं भांग, चढ़ाने आई हूँ, और धतूरा भी, साथ में लाई हूँ ll
वहाँ तेरे, हाथों में ओ भोले, डंमरू भी डम डम वजता है l
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,
मैं तिलक, लगाने आई हूँ, और हार भी, साथ में लाई हूँ ll
वहाँ माथे पे, तेरे ओ भोले, चँदा भी चम चम करता है l
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,
मैं ढोलक, चिमटा लाई हूँ, और भजन, सुनाने आई हूँ ll
वहाँ पैरों में, तेरे ओ भोले, घुँघरू भी छम छम करते हैं l
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile