Ek Main Bhola Ek Tu Bhola
ना मतलब से मोह माया से
मने मतलब मेरे शंकर से,
जिस की महिमा के गुण गाऊ,
मैं लिखे काले अखर ते,
लिखे काले अखर ते….
उस भोले का भगत सु मैं,
जिस की लीला अपरमपारी,
जिस की लीला अपरमपारी,
एक मैं भोला एक तू भोला,
एक महारा भोला भंडारी,
जब सीधे सम्बन्ध प्रभु से,
फेर के सोदा दुनियादारी…..
मैं मान करू उस मालिक का,
उस के चरणा में ध्यान दरू,
जिसने यो जीवन दे राख्या,
उस खातिर प्राण मैं दान करू….
अकाल अकाल मृत्यु और,
या दुनिया जिस के घेरे में,
कैलाश पति वो शिव शम्भू,
दा समसान के डेरे में….
जिस की झटा में गंगा बेती,
पुरे ब्रहमांड पे है भारी,
पुरे ब्रहमांड पे है भारी…..
एक मैं भोला एक तू भोला,
एक महारा भोला भंडारी,
जब सीधे सम्बन्ध प्रभु से,
फेर के सोदा दुनियादारी…..
जो फिरे भटकता सडका पे,
तने उस तई रस्ता दिखा दिया,
जीने कलम पकड़ नी आंदी ना,
उस तई लिख ना सिखा दिया,
ना कीमे फालतू जाणे ओ,
ना रूचि वेद कुराण में,
यो भोला बालक भोले जी,
तेरा जीकर करे से गाने में,
अब माने है इब शम्भू जी,
तेरी अमर पे किरपा है भारी,
तेरी अमर पे किरपा है भारी,
एक मैं भोला एक तू भोला,
एक महारा भोला भंडारी,
जब सीधे सम्बन्ध प्रभु से,
फेर के सोदा दुनियादारी…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile