Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार

Bhole Ji Mohe Daras Dikha DoEk Baar

भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई,
मैं बड़ी दूर से आई, मैं पैदल चल कर आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

मैं हरिद्वार से आई गंगा जल भर के लाई,
भोले जी तुम चरण धूला लो एक बार मैं बड़ी दूर से आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

मैं दूध का लोटा लाई भोले तुम्हें नबाने आई,
भोले जी मेरी गोदी में दे दो नंदलाल मैं बड़ी दूर से आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

चंदन की कटोरी लाई भोले तिलक लगाने आई,
भोले जी मेरा कर दो अमर सुहाग मैं बड़ी दूर से आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

मैं भांग धतूरा लाई तुम्हें भोग लगाने आई,
भोले जी मेरे भर देना भंडार मैं बड़ी दूर से आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

मैं ढोलक मजीरा लाई भोले भजन सुनाने आई,
भोले जी मेरा कर दो बेड़ा पार मैं बड़ी दूर से आई,
भोले जी मोहे दरस दिखा दो एक बार मैं बड़ी दूर से आई….

Leave a comment