Sab Tera Mahadev
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव,
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव….
चार दिशा भोले तेरी,
धरती अंबार ये जग तेरा,
चँदा सूरज भोले तेरे,
मैं तो बच्चा हूँ तेरा….
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव,
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव…..
फूलो की कलियों में तू,
शेहरों की गल्लियों में तू,
बस्ती और गॉंव की छाओं में तू…..
उचे पर्बत में भी तू,
लंबी नदियों में भी तू,
सागर की गेहराई से गेहरा भोले तू,
तेरे जैसा ना कोई देखा यहाँ,
सब देखा तू नही….
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव,
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव….
भोले….
भोले तेरी ये माया,
भोले तेरी ये माया,
कोई भी समझ ना पाया,
दुनिया ने तुमको जाना,
दुनिया ने है पहचाना…..
बरसों से तुम्हे ढूंढता,
मैं तेरा दीवाना,
कैसे तुम दोगे दर्शन,
मुझको ये बात बताना…..
भोले भोले
शंभू शंभू शंभू….
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव,
मैं तेरा तू मेरा,
सब तेरा महादेव……

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile