Ujjain Mujhe Bula Lo Mahakal Maharaja
इरादे सैकड़ो बनते हैं बनकर टूट जाते हैं,
कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं।
उज्जैन मुझे बुला लो महाकाल महाराजा,
महाकाल महाराजा राजाओं के महाराजा,
राजाओं के महाराजा उज्जैन के महाराजा,
चरणों में अब बुला लो,
चिंता मेरी मिटा दो महाकाल महाराजा…..
दर्शन को भोले बाबा अखियां तरस रही है,
सावन में जैसे झर झर बूंदे बरस रही है,
दर्शन की भिक्षा दे दो महाकाल महाराजा…….
किस्मत को चमका दो राजाओं के महाराजा,
बिगड़ी मेरी बना दो उज्जैन के महाराजा,
सेवक मुझे बना लो महाकाल महाराजा….
दरबार है हजारों तेरा दरबार अनोखा,
काल भी सर को झुकाए यहां से मिले ना धोखा,
मिट जाए गम जहां का,
मिट जाए दर्द सारा महाकाल महाराजा,
उज्जैन मुझे बुला लो महाकाल महाराजा….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile