Bam Bam Bholenath Mahadev
बम बम भोलेनाथ महादेव,
तेरी धुन में रहनो है,
मिल जाए बस दाना पानी,
नाम तेरा बस जपनो है
ना चाहिए मोहे बंगला गाड़ी,
न चाहिए मोहे सोना चांदी ,
मिट्टी में मिल जानो है,
क्या साथ नहीं ले जानो हैं,
मिल जाए बस दाना पानी,
नाम तेरा बस जपनो है
मतलब का संसार है शंभू,
इसका क्या ऐतबार है,
मन की आंखें जब से खोली,
तुझसे ही सरोकार है,
कितने भी कोई जतन करे,
तेरे नाम से नया पार है,
न चाहिए मोहे सोना चांदी,
ना चाहिए मोहे बंगला गाड़ी,
मिट्टी में मिल जानो है,
क्या साथ नहीं ले जानो हैं,
मिल जाए बस दाना पानी,
नाम तेरा बस जपनो है
तेरे दम से सांस चले भोले,
तेरे दम से रुक जावे,
जो कोई भी ध्यान लगावे,
उसको मुक्ति मिल जावे,
तू ना चाहे तो मानुष,
क्या जन्म चक्र में फँस जावे,
न चाहिए मोहे सोना चांदी,
ना चाहिए मोहे बंगला गाड़ी,
मिट्टी में मिल जानो है,
क्या साथ नहीं ले जानो हैं,
मिल जाए बस दाना पानी,
नाम तेरा बस जपनो है

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile