Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जरा डमरु बजाओ

Jara Damaru Bajao

जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ,
मैं पूजा करने आई हूँ मैं आरती करने आई हूँ…..

मैं हाथों में चंदन रोली है मैं तिलक लगाने आई हूँ,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ…….

मेरे हाथो में दूध का लोटा है मैं तुम्हें नहलाने आई हूँ,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ……

मेरे हाथों में बेलपत्री है मैं तुम्हे चढाने आई हूँ,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ……

मेरे हाथों में दिया और बाती है मैं आरती करने आई हूँ,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ……..

मेरे हाथों में फल और मेवा है मैं भोग लगाने आई हूँ,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ…….

मेरे संग में भक्त ये सारे है मैं दर्शन करने आई है,
हो जरा डमरु बजाओ शिव शंकर मैं पूजा करने आई हूँ…….

Leave a comment