Ajab Holi Khele Hamare Bhole Baba
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें गजब होली खेलें……
अबीर गुलाल के थाल भरे है,
थाल भरे है थाल भरे है,
भस्मी की होली खेले हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा…..
ढोलक बाजे मंजीरा बाजे,
जीरा बाजे जीरा बाजे,
डमरू को लेके नाचे हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा…..
मोदक लड्डू के थाल भरे है,
पापड़ गुजिया के थाले भरे है,
धतूरा पाइक नाचे हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा……
कोई पहने साडी कोई धोती कुर्ती,
कोई धोती कुर्ती हाँ कोई धोती कुर्ती,
बाघम्बर ओढ़े नाचे हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा…..
झूम झूम नर नारी नाचे,
नारी नाचे नर नारी नाचे,
भूतो के संग नाचे हमारे भोले बाबा,
अजब होली खेलें हमारे भोले बाबा…..

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile