Mera Chhota Sa Parivar Bhole Aa Jao Ek Baar
मेरा छोटा सा परिवार भोले आ जाओ एक बार….
तेरे द्वार पर दुखिया आते हैं,
सुख शांति की अर्जी सुनाते हैं,
सुख शांति दो एक बार, भोले आ जाओ एक बार,
मेरा छोटा सा परिवार भोले आ जाओ एक बार….
तेरे द्वार पर निर्धन आते हैं,
धन वैभव की अर्ज़ सुनाते हैं,
धन वैभव दो एक बार, भोले आ जाओ एक बार,
मेरा छोटा सा परिवार भोले आ जाओ एक बार….
तेरे द्वार पर रोगी आते हैं,
काया की अर्जी सुनाते हैं,
भोले काया दो एक बार, भोले आ जाओ एक बार,
मेरा छोटा सा परिवार भोले आ जाओ एक बार….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile