Mere Bhole Baba Arji Suno
मेरे भोले बाबा विनती सुनो,
मैं द्वार तुम्हारे आया हूँ,
मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो,
मैं द्वार तुम्हारे आया हूँ…..
बाबा तुम तो बड़े दयालु हो,
बाबा तुम तो किरपालु हो,
बाबा तुम तो किरपालु हो,
थोड़ी किरपा मुझ पर बरसा दो,
मैं आस लगा कर आया हु,
मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो…….
सर्पो की माला पहनते हो,
भूतो के संग में रहते हो,
भूतो के संग में रहते हो,
बाबा देवो के देव महादेव,
मैं शीश झुकाने आया हु,
मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो…….
तुम्हे घोट के भंगिया पिलाते है,
तुम्हे भांग धतूरा चढ़ाते है,
तुम्हे अपने दिल में बसा करके,
बाबा तुम्हे मनाने आया हु,
मेरे भोले बाबा अर्ज़ी सुनो…….

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile