Shiv Bhole Vardani Kisi Ne Tori Mahima Na Jani
शिव भोले वरदानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी
शिव भोले वरदानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी ।।
बेल पत्र फल फूल चढ़ाएं, भांग धतूरा का भोग लगाएं
और करें गुण गानी , किसी ने तोरी महिमा ना जानी……
कानों में कुण्डल माथे पे चंदन, जटा से गंगा मां करे आचमन
ध्यान करें मुनि ज्ञानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी…….
अंग भभूती का लेप लगाए, गौरा मां संग ब्याह रचाये
सारा जग तुम्हें मानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी …….
शिव भोले वरदानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी
शिव भोले वरदानी, किसी ने तोरी महिमा ना जानी ।।

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile