तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार भोले जी

Teri Mand Mand Muskniya Par Balihar Bhole Ji

शिव रूप तुम्हारा निराला
मुख पे है तेज उजाला
नैनों में तेज तुम्हारे प्यारा
भोले जी बड़ा है प्यारा
भोले जी तेरी मंद मंद मुस्कनिया

सजे शीश पे चंदा प्यारा
और जटा में गंगा धारा
शिव गले में डाला तुमने नाग का हार
भोले जी डाला हार
भोले जी तेरी मंद मंद मुस्कनिया

तन पे है भस्मी रमाये
डम डम डम डमरू बजाए
फूलों हारो से करते श्रृंगार
भोले जी श्रृंगार
भोले जी तेरी मंद मंद मुस्कनिया

Leave a comment