Damaru Baje Din Raat Bhole Tere Mandir Me
डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे, मन्दिर में ll
^ओ भोले, तेरे मन्दिर में, xll
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मंदिर में, कान्हा जी आऐ l
कान्हा, जी आए संग, राधा जी को लाए l
बंसी, बजे दिन रात, भोले तेरे मन्दिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मंदिर में, ब्रह्मा जी आऐ l
ब्रह्मा, जी आए संग, ब्रह्माणी को लाए l
वेद, सुने दिन रात, भोले तेरे मन्दिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मन्दिर में, विष्णु जी आए l
विष्णु, जी आए संग, लक्ष्मी जी को लाए l
चक्र, घुमाए दिन रात, भोले तेरे मन्दिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मंदिर में, राम जी आऐ l
राम, जी आऐ संग, सीता जी को लाए l
दर्श, दिखाऐ दिन रात, भोले तेरे मंदिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मन्दिर में ,गणपति जी आए l
गणपति, जी आए संग, रिद्धि सिद्धि लाए l
लड्डू, बंटे दिन रात, भोले तेरे मन्दिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,
भोले, तेरे मन्दिर में, भक्त भी आए l
भक्त, भी आए संग, ढोलक मंजीरा लाए l
भजन, करे दिन रात, भोले तेरे मन्दिर में,
हाँ, डमरू, बजे दिन रात, भोले तेरे,

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile