Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

हारे का है सहारा दुनिया तुझे बतायें

हारे का है सहारा दुनिया तुझे बतायें भजन श्याम बाबा की कृपा और करुणा को दर्शाता है। जब संसार में कोई साथ नहीं देता, तब खाटू श्याम जी ही अपने भक्तों को सहारा देते हैं। उनकी शरण में आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता, बल्कि उसकी सारी पीड़ा बाबा स्वयं हर लेते हैं। यह भजन भक्तों के अटूट विश्वास और बाबा की अपार दया का प्रतीक है, जो हर दुखी, हारे और निराश भक्त को अपने स्नेह से संवार देते हैं।

Haare Ka Hai Sahara Duniya Tujhe Bataye

हारे का है सहारा, दुनिया तुझे बताये ।
हम जग से हारकर ही, तेरी शरण मे आये , हारे का है सहारा ।।

छाये है काले बादल मेरी जिंदगी में गम के ।
मारे है ताने दुनिया तू मर ही क्यों न जाये ।।
हम जग से हारकर……
हारे का है सहारा….

हम कितनी चौखटों पर फरियाद कर चुके थे ।
खाटू में आकर बाबा हम दिल से मुस्कराए ।।
हम जग से हारकर…..
हारे का सहारा ….

आते जो रोते-रोते, ए श्याम तेरे दर पर ।
अपना बनाके तुझको खुशियों के आंसू पाए ।।
हम जग से हारकर…
हारे का है सहारा…..

कामी को जैसे तन हो, लोभी को जैसे धन हो,
वैसे ही श्याम तुमको, हम प्रेम करते जाए ।
हम जग से हारकर…..
हारे का है सहारा.…..

श्याम बाबा का नाम लेने वाला कभी निराश नहीं रहता, क्योंकि वे सच्चे हारे हुए भक्तों के सच्चे सहारा हैं। “हारे का है सहारा, दुनिया तुझे बतायें” भजन इसी विश्वास को प्रकट करता है। श्याम प्रेम और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए देदो सहारा बाबा श्याम, खाटू वाला मेरी पहचान है, तू ही तो बाबा मेरी जान है, बाबा बुलाए खाटू दौड़े चले आए हम, और कभी तेरी चौखट ना छोडेंगे हम भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में रम जाएं।

Leave a comment