Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जब से हम श्याम तेरे सहारे हुए

जब से हम श्याम तेरे सहारे हुए भजन श्याम बाबा की अपार कृपा और भक्तों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। जब कोई भक्त अपने जीवन की बागडोर पूरी तरह श्याम बाबा को सौंप देता है, तो सभी दुख, चिंता और भय दूर हो जाते हैं। यह भजन हमें इस सच्चाई का एहसास कराता है कि श्याम बाबा का सहारा मिलने के बाद जीवन में हर कठिनाई आसान लगने लगती है, क्योंकि उनकी कृपा सदा भक्तों के साथ होती है।

Jab Se Hum Shyam Tere Sahare Hue

हम तो दुनिया को भी, तब से प्यारे हुए ।
जब से हम श्याम, तेरे सहारे हुए।।

पहले दुनिया ने मुझको, सताया बहुत, ।
ठोकरे राहों में भी, मैं खाया बहुत । ।
मेरी तकदीर थी, तेरा दर मिल गया ।
तुमने प्रेम को, मेरे निभाया बहुत ।
हम तुम्हारे हुए, तुम हमारे हुए ।
हम तो दुनिया को भी, तब से प्यारे हुए ।।

कांटो की राह से, अब गुजरता नही ।
फिक्र दुनियां की, कोई भी करता नही ।
खिलखिलाती हुई, अब जियूँ जिंदगी ।
मैं तो अब मौत से, भी हूँ डरता नही ।।
श्याम बाबा के, जब से नजारे हुए ।
हम तो दुनिया को भी, तब से प्यारे हुए ।।

विष्णु विनती यही, अब कहे सांवरे ।
तेरे भजनों की गंगा बहे सांवरे ।।
अपने खाटू में थोड़ी जगह दीजिये ।
तेरे चरणों मे जीवन, रहे सांवरे । ।
तेरे दीवाने, दुनिया मे सारे हुए ।
हम तो दुनिया को भी, तब से प्यारे हुए ।।

श्याम बाबा के सहारे से जीवन सुखमय और आनंदमय बन जाता है। “जब से हम श्याम तेरे सहारे हुए” भजन इसी भक्ति और विश्वास का प्रतीक है। श्याम प्रेम और उनकी कृपा का अनुभव करने के लिए दरबार अधूरा बाबा का हनुमान के बिना, फागन अधूरा सूरजगढ़ निशान के बिना, खाटू धाम बुला मुझको, भक्तो ने झूला डाला झूले पे खाटू वाला, और खाटू धाम का नया रूप भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में डूब जाएं।

Leave a comment