Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरा श्याम खाटू वाला

मेरा श्याम खाटू वाला भजन खाटू श्याम जी की कृपा, प्रेम और उनके दिव्य दरबार की महिमा का वर्णन करता है। जब भक्त श्याम बाबा के चरणों में समर्पित होता है, तो उसके जीवन के सारे दुख और कष्ट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। यह भजन हमें बाबा श्याम के प्रति अटूट आस्था और उनकी शरण में जाने की प्रेरणा देता है। खाटू नगरी की महिमा, बाबा के दर्शन का सुख, और उनकी कृपा से मिलने वाली शांति – यह सब इस भजन के माध्यम से अनुभूत किया जा सकता है।

Mera Shyam Khatu Wala

नैया चला रहा है मेरा श्याम खाटू वाला -2।
मुझको बचा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला।।

1- कब का मैं डूब जाता,तू हाथ ना लगाता ।
तेरी कृपा ना होती तो तैर भी ना पाता,तो तैर भी ना पाता ।।
साहिल पे ला रहा है,मेरा श्याम खाटू वाला
नैया चला रहा है…
2- कई बार मन में आया सब मैं ही कर रहा हूं ।
सच है तेरे करम से, दिन रात बढ़ रहा हूं ,दिन रात बढ़ रहा हूं ।।
मुझको बड़ा रहा है मेरा श्याम खाटू वाला
नैया चल रहा है …

3-पतवार थाम करके, जिंदगी मेरी बचाई ।
वरना लिखी थी ,विक्की के भाग्य में तबाही ।।
जीवन सजा रहा है ,मेरा श्याम खाटू वाला
नैया चल रहा है….

श्याम बाबा का दरबार हर भक्त के लिए प्रेम, भक्ति और कृपा का केंद्र है। “मेरा श्याम खाटू वाला” भजन हमें इसी भक्ति रस में डुबो देता है। श्याम जी की महिमा और उनकी कृपा का आनंद लेने के लिए अलूसिंह जी महाराज को नमन बार-बार, आया जनमदिन म्हारे श्याम का, तू बाबा मुझे थाम ले, और तेरी ज्योत जगाई है हमने भजन भी पढ़ें और श्याम जी की भक्ति में मग्न हों।

Leave a comment