Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्याम तेरी किरपा

भक्तों, श्याम बाबा की कृपा जिसके भी जीवन में बरसती है, उसका भाग्य ही बदल जाता है। उनकी दया दृष्टि मात्र से असंभव भी संभव हो जाता है और हर संकट दूर हो जाता है। जब हम पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा को पुकारते हैं, तो वे हमें अपनी कृपा से नवाजते हैं। आज हम जिस भजन श्याम तेरी किरपा की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी अनमोल एहसास को प्रकट करता है। यह भजन हमें श्याम बाबा की अपार दया और आशीर्वाद का अनुभव कराता है।

Shyam Teri Kirpa

पड़ा हूँ आके तेरी शरण में,
बनाते बिगड़ी हो नाथ छण में
तेरा भरोसा है जिसके मन में
मिले ठिकाना उसे चरण में ।

दानी दयालु तेरे द्वार पे जो भी आया
श्याम तेरी किरपा उसपे हो गई
जिसने भी तुझको है ध्याया
खाटूवाले खाटूवाले तुझ बिन
मुझको कौन सम्भाले…

जग में तेरा नाम बड़ा है तू दातार है मोटा
बहुत दिनों में अटका पड़ा है मेरा काम ये छोटा
क्यों ना करते सुनाई काहे देर तू लगाई
क्या है मुझमें बुराई बोलो श्याम कन्हाई
कहो दीनबंधु क्यों ये दीन पसंद नहीं आया
श्याम तेरी किरपा…

ये भी सुनलो श्याम तुम्हारे दर से मैं ना हटूंगा
हरपल बाबा तुझको पुकारू, तेरा ही नाम रटूंगा
दूजे द्वारा जो मैं जाऊं तेरी हंसी मैं कराऊँ
कहाँ मुख दिखलाऊं क्या मैं जग को बताऊं
कैसे कहूं कि मुझे खाली ही हाथ लौटाया
श्याम तेरी किरपा…

सब कुछ तूने नाथ दिया है एक कमी क्यों रखी
मेरे हृदय में तुम बस जाओ निरखू प्यारी झांकी
बिन्नू तुझको निहारे सारे जग को बिसारे
मत नखरे दिखा रे आ रे मितवा प्यारे
करके भरोसा तेरा मैं ये सपना सजाया
श्याम तेरी किरपा…

श्याम बाबा की कृपा जब बरसती है, तो हर दुख-दर्द समाप्त हो जाता है और जीवन खुशियों से भर जाता है। यह भजन हमें बाबा के चरणों में विश्वास रखने और सच्चे मन से उनकी भक्ति करने की प्रेरणा देता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “महसूस होने लगी है कृपा, खाटू में जब से आने लगा हूँ”, “तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार”, “खाटू नगरी जो भी आया, बनते उसके काम हैं”, और “भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं।

Leave a comment