प्रभु प्रेम बनाए रखना चरणों से लगाए रखना

भक्तों, श्याम बाबा की भक्ति का सबसे बड़ा वरदान यह है कि जब एक बार उनके चरणों की छाया मिल जाती है, तो जीवन आनंद से भर जाता है। भक्तों की सबसे बड़ी प्रार्थना होती है कि बाबा का प्रेम और उनकी कृपा सदा बनी रहे, और हमें उनके चरणों से कभी भी दूर न किया जाए। आज हम जिस भजन प्रभु प्रेम बनाए रखना चरणों से लगाए रखना की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी भक्त की गहरी भावनाओं को प्रकट करता है।

Prabhu Prem Banaye Rakhna Charano Se Lagaye Rakhna

प्रभु प्रेम बनाए रखना, चरणों से लगाए रखना
एक आश तुम्हारी है, विशवाश तुम्हारा है
तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है
प्रभु प्रेम बनाए…

अरे आजा, आजा, सांवरे आ भी जा

निर्बल के बल हो हारे के साथी, हर दीपक में तेरी ही बाती
तेरा उज्जियारा है, रोशन जग सारा है
तुमसे ही चमक रहा, हर चाँद सितारा है
प्रभु प्रेम बनाए…

प्रेम का भूखा सारा जहां है, तुझ बिन साँचा प्रेम कहाँ है
तूं प्रेम का ठाकुर है, तूं प्रेम पुजारी है
इससे सबको लूटा रहा,तेरी दातारी है
प्रभु प्रेम बनाए…

चरण शरण में हमको निभाना, सर्वस्व अपना तुमको ही माना
शक्ति का दाता तूं, भक्ति का दाता तूं
इतना जाने मेरा भाग्य विधाता तूं
प्रभु प्रेम बनाए…

श्याम बाबा की कृपा और प्रेम से बढ़कर इस संसार में कुछ भी नहीं। जब उनका प्रेम बना रहता है, तो हर कठिनाई आसान हो जाती है और जीवन सुखमय बन जाता है। यह भजन हमें उनकी भक्ति में दृढ़ रहने और हमेशा उनके चरणों में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “दिल का सुनाऊँ किसे हाल, मेरे सांवरे”, “भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा”, “तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार”, और “बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में लीन हो जाएं।

Leave a comment