भक्तों, जब श्याम बाबा का बुलावा आता है, तो मन आनंद से भर जाता है और आत्मा खाटू की ओर खिंची चली जाती है। बाबा का संदेश मिलते ही हर भक्त के हृदय में उमंग जाग उठती है, और वह सब कुछ छोड़कर अपने प्रिय श्याम के दर्शन के लिए व्याकुल हो उठता है। आज हम जिस भजन मेरे श्याम का संदेशा आया मुझे खाटू आज बुलाया की चर्चा कर रहे हैं, वह इसी अलौकिक बुलावे की अनुभूति कराता है।
Mere Shyam Ka Sandesha Aaya Mujhe Khatu Aaj Bulaya
मेरे श्याम का संदेशा आया, मुझे खाटू आज बुलाया
सुनकर मेरा मन हर साया, मुझे खाटू आज बुलाया
पढ़ कर मैं संदेशा घर को गया
और घर आकर समान लिया
हाथों से भोग बनाया, मुझे खाटू आज बुलाया
सुनकर मेरा मन हर साया, मुझे खाटू आज बुलाया
अरे गांव से मैंने बस पकड़ी
और बस में थी भक्तों की भीड़ तगड़ी
रिंगस का टिकट कटवाया मुझे खाटू आज बुलाया
सुनकर मेरा मन हर साया, मुझे खाटू आज बुलाया
रिंगस पर मैं तो उतर गया
मैंने बाबा का हाथों में निशान लिया
उनका जयकरा लगाया मुझे खाटू आज बुलाया
सुनकर मेरा मन हर साया, मुझे खाटू आज बुलाया
खाटू जब मैं पहुंच गया
अपने दिलदार का मैंने दर्शन किया
लकी को देख बाबा यूं मुस्कुराया मुझे खाटू आज
सुनकर मेरा मन हर साया, मुझे खाटू आज बुलाया
खाटू बाबा की पावन धरती पर जिसने एक बार कदम रख दिया, उसकी हर चिंता मिट जाती है और जीवन में भक्ति का नया रंग भर जाता है। यह भजन हमें बाबा के बुलावे की मिठास और उनके धाम की महिमा का अनुभव कराता है। ऐसे ही अन्य भजनों जैसे “बड़ी दूर से चलकर आया हूँ”, “फागण मेला आया, बाबा बुला रहा, खाटू बुला रहा”, “खाटू नगरी जो भी आया, बनते उसके काम हैं”, और “तेरे भरोसे खाटू वाले रहता है मेरा परिवार” को भी अवश्य करें और श्याम प्रेम में डूब जाएं।