Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी मईया ने कैसी सौगात देदी भजन लिरिक्स

Meri Maiya Ne Kaisi Saugat Dedi Bhajan Lyrics

मेरी मईया ने कैसी सौगात देदी,
जागरण के लिए सारी रात देदी,
करलो जागरण मईया का,
दिल से नाम लो मईया का।।

जिस घर हो ज्योति का उजाला,
वही घर होता जग में निराला,
गायक गुणियों में माँ,
ऋषि मुनियो में माँ,
अपने भक्तो को भक्ति की रात देदी,
जागरण के लिए सारी रात देदी।।

रात का जो भी जागरण करावे,
भगवती मईया घर उसके आवे,
लेके बजरंगी संग,
भैरो मस्त मलंग,
हो माँ ने भक्तो को दर्शन की दात दे दी,
जागरण के लिए सारी रात देदी।।

दुःख हरति ये दीन दयाला,
ये माँ काली ये माँ ज्वाला
मारे शुम्भ-निशुम्भ,
मधु के सब कुटुंब,
माँ ने कैसे कैसे दुष्टो को मात देदी
जागरण के लिए सारी रात देदी।।

मेरी मईया ने कैसी सौगात देदी,
शेरो वाली ने कैसी सौगात देदी,
जागरण के लिए सारी रात देदी,
करलो जागरण मईया का
दिल से नाम लो मईया का।।

Leave a comment