सारी दुनिया है दीवानी अम्बे रानी आपकी भजन लिरिक्स

सारी दुनिया है दीवानी अम्बे रानी आपकी भजन माता दुर्गा की असीम महिमा और शक्ति का बखान करता है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त करते हैं। माता रानी की शक्ति, आशीर्वाद और सुरक्षा से दुनिया के हर व्यक्ति की जीवन की राह आसान होती है। आइए, इस भजन के माध्यम से हम माता अम्बे की स्तुति करें।

Sari Duniya Hai Diwani Ambe Rani Aapki Bhajan Lyrics

सारी दुनिया है दीवानी,
अम्बे रानी आपकी,
कौन है जिस पर नही है,
कौन है जिस पर नही है,
मेहरबानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

सारी श्रष्टि एक चमन और,
इस चमन के फूल हम,
इन सभी फूल में माता,
इन सभी फूल में माता,
हम निशानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

जैसे गंगा और जमुना की,
धारा बहती भूमि पर,
वैसे ही बहती है ममता,
वैसे ही बहती है ममता,
दुर्गा रानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

तन भी तेरा मन भी तेरा,
मेरा क्या है वैष्णो माँ,
तेरा तुझको सौंपता हूँ,
तेरा तुझको सौंपता हूँ,
यह निशानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

उमर भर गाता रहूं मैं,
अम्बे महिमा आपकी,
अपने चरणों में ही रखना,
अपने चरणों में ही रखना,
मेहरबानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

सारी दुनिया है दीवानी,
अम्बे रानी आपकी,
कौन है जिस पर नही है,
कौन है जिस पर नही है,
मेहरबानी आपकी,
सारी दुनिया है दिवानी,
अम्बे रानी आपकी।।

“सारी दुनिया है दीवानी अम्बे रानी आपकी” भजन हमें यह सिखाता है कि माँ दुर्गा की महिमा अपरंपार है और उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस भजन को गाते हुए हम माता रानी की शरण में आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो आप और भी भक्ति भजनों का आनंद ले सकते हैं, जैसे “जय हो जय हो तुम्हारी माँ विंध्याचली”, “माँ के आँचल की छाया तू और कहीं ना पाएगा”, और “गणपति बप्पा मोरया”। इन भजनों के माध्यम से हम माँ के प्रति अपनी श्रद्धा को और भी गहरा सकते हैं।

Leave a comment