जब माँ भक्तों के घर आती हैं, तो उनकी कृपा से हर दुख-दर्द मिट जाता है। भक्तों के घर आई मैया करने मन की बात, लगा लो जयकारा भजन हमें माँ के आगमन की खुशी और उनकी असीम दया का अहसास कराता है। माँ दुर्गा केवल एक शक्ति नहीं, बल्कि हर भक्त के विश्वास और श्रद्धा का आधार हैं। जब माँ अपने भक्तों की सुध लेती हैं, तो जीवन में खुशियों की बरसात होने लगती है।
Bhakto Ke Ghar Aai Maiya Karne Man Ki Barat Lga Lo Jaykara
भक्तो के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा,
देकर दर्शन माँ ने कर दी,
ममता की बरसात
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।
बड़ी ही दयालु भवानी,
आदीशक्ति अम्बे रानी,
शेर की सवारी है,
पहाड़ों पे रहने वाली,
झोलियों को भरने वाली,
मैया प्यारी प्यारी है,
उसकी चांदी चांदी जिसके,
सर पे इनका हाथ,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।
माँ की किरपा जब होती,
जलती है पावन ज्योति,
दूर अन्धकार हो,
जिसे चाहती है माता,
वही माँ के दर पे आता,
मैया का दीदार हो,
दामन भर देती है देकर,
खुशियों की सौगात,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।
नौ नौ रूप जगदम्बा के,
प्यारा प्यारा दर्शन पाके,
होते खुशहाल हम,
करते हैं पूजन वंदन,
आठों याम करते सुमिरण,
होते निहाल हम,
‘चोखानी’ संग ‘अन्नू’ करती,
भजनो की बरसात,
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।
भक्तो के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा,
देकर दर्शन माँ ने कर दी,
ममता की बरसात
लगा लो जयकारा,
भक्तों के घर आई मैया,
करने मन की बात,
लगा लो जयकारा।।
माँ की महिमा का गुणगान करने से मन को शांति और आत्मा को सुख मिलता है। जब हम “भक्तों के घर आई मैया करने मन की बात” जैसे भक्तिमय भजन गाते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे माँ स्वयं हमारे घर पधार आई हों। अगर यह भजन आपको अच्छा लगा, तो आप “माँ तेरी चौखट पर आया हूँ”, “माँ शेरोंवाली सबकी बिगड़ी बनाती”, “मैया तेरी महिमा अपरंपार” जैसे अन्य भजनों का भी आनंद लें। माँ की कृपा आप पर बनी रहे और उनका आशीर्वाद सदा आपके साथ हो! जय माता दी!