Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

म्हारे सर पर है मैया जी रो हाथ कोई तो म्हारो कई करसी लिरिक्स

माँ की भक्ति में जो आनंद है, वह किसी और चीज़ में नहीं। जब भी भक्त सच्चे मन से माता रानी को पुकारते हैं, तो वह जरूर सुनती हैं। म्हारे सर पर है मैया जी रो हाथ कोई तो म्हारो कई करसी भजन उन्हीं भक्तों की भावना को दर्शाता है, जो माँ की छत्रछाया में निश्चिंत हो जाते हैं। यह भजन माँ के आशीर्वाद और उनकी कृपा का गुणगान करता है, जो हमें हर संकट से बचाती हैं।

Mhare Sir Par Hai Maiya Ji Ro Hath Koi To Mharo Kai Karasi Lyrics

म्हारे सर पर है मैया जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी।।

जे कोई म्हारी मैया जी ने,
साँचे मन से ध्यावे,
काल कपाल भी मैया जी के,
भगता से घबरावे,
जे कोई पकड़्यो है,
मैया जी रो हाथ,
विको तो कोई काई करसी,
म्हारे सिर पर है मैया जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी।।

जो माँ पे बिस्वास करे वो,
खूंटी ताण के सोवे,
बठे प्रवेश करे ना कोई,
बाल ना बांको होवे,
जाके मन में नहीं है विस्वास,
बीको तो मैया कई करसी,
म्हारे सिर पर है मैया जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी।।

कलयुग माहि मैया म्हारी,
साँची नाम कमाई,
जद जद भीड़ पड़ी भगता पर,
दौड़ी दौड़ी आई,
या तो घट घट की जाणे सारी बात,
कोई तो म्हारो कई करसी,
म्हारे सिर पर है मैया जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी।।

म्हारे सर पर है मैया जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी।।

माँ की भक्ति से बड़ा कोई सहारा नहीं, और जब माँ की कृपा बरसती है, तो हर दुख दूर हो जाता है। “म्हारे सर पर है मैया जी रो हाथ” भजन हमें यह एहसास कराता है कि माँ की छाया में कोई भी भय नहीं रहता। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो माँ की महिमा से जुड़े अन्य भजनों को भी ज़रूर सुनें, जैसे “मैया के चरणों में झुकता है संसार” और “शरण में आ गया मैया ना खाली हाथ जाऊंगा”। जय माता दी!

Leave a comment