Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शान से कहते हम तो दादी वाले है भजन लिरिक्स

भक्ति में डूबे हृदय से निकले बोल जब देवी माँ की महिमा का गुणगान करते हैं, तो वो शब्द नहीं बल्कि श्रद्धा की धारा बन जाते हैं। शान से कहते हम तो दादी वाले हैं भजन भी इसी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। जब कोई भक्त सच्चे मन से माता रानी की भक्ति करता है, तो उसके जीवन में हर मुश्किल आसान हो जाती है।

Shan Se Kahte Hum To Dadi wale Hai Bhajan Lyrics

शान से कहते हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है,
हम तो तेरे आँचल में माँ पलते है,
हर घड़ी माँ अब तू ही हमें संभाले है,
शान से कहतें हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है।।

छोड़ दी हमने फिकर संसार की सभी,
सौंप दी हाथों में माँ के डोर जीवन की,
ममता की छावों में माँ हमें पाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है,
शान से कहतें हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है।।

तो सबके सामने ऐलान करते है,
हम तो झुझणवाली के चरणों में रहते है,
दादी के पथ पर हम चलने वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है,
शान से कहतें हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है।।

क्यों ना हो विश्वास हमको दादी पे भला,
‘सोनू’ जो कुछ भी मिला दरबार से मिला,
भक्तो की माँ बात कभी ना टाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है,
शान से कहतें हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है।।

शान से कहते हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है,
हम तो तेरे आँचल में माँ पलते है,
हर घड़ी माँ अब तू ही हमें संभाले है,
शान से कहतें हम तो दादी वाले है,
ये जीवन तो दादी तेरे हवाले है।।

माँ दादी की कृपा से जीवन में हर कठिनाई आसान हो जाती है। यही कारण है कि भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से कहते हैं “शान से कहते हम तो दादी वाले हैं”! अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “दादी माँ के अन्य भजन” भी ज़रूर सुनें। माँ की महिमा से जुड़े और भी भजनों के लिए “दादी माँ की आरती” और “दादी जी के मंगल पाठ” भी पढ़ सकते हैं। माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे! जय दादी माँ!

Leave a comment