Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

लहर लहर लहरा गई रे मेरी माँ की चुनरियाँ भजन लिरिक्स

Lahar Lahar Lahra Gai Re Meri Maa Ki Chunariya Bhajan Lyrics

लहर लहर लहरा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
माँ की चुनरियाँ,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया बरसाने को पहुंची,
उड़के चुनरिया बरसाने में पहुंची,
राधा जी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया अयोध्या को पहुंची,
उड़के चुनरिया अयोध्या में पहुंची,
सिता जी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया हरिधाम को पहुंची,
उड़के चुनरिया हरिधाम में पहुंची,
लक्ष्मी जी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया कैलाश को पहुंची,
उड़के चुनरिया कैलाश में पहुंची,
गौरा जी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया मेवाड़ को पहुंची,
उड़के चुनरिया मेवाड़ में पहुंची,
मीरा जी के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

उड़के चुनरिया कीर्तन में पहुंची,
उड़के चुनरिया कीर्तन में पहुंची,
भक्तों के मन को भा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

लहर लहर लहरा गई रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
माँ की चुनरियाँ,
मेरी माँ की चुनरियाँ,
लहर लहर लहरा गयी रे,
मेरी माँ की चुनरियाँ।।

माँ भगवती की भक्ति में ही असली शांति और सुख है। जो भी भक्त सच्चे मन से उनका स्मरण करता है, माँ उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। इस भजन के माध्यम से भी हम माँ की महिमा का गुणगान कर रहे हैं, ताकि हर भक्त उनके प्रेम और आशीर्वाद से सराबोर हो सके। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो आप अन्य माँ भगवती के भजनों जैसे “मैया तुम्हारे चरणों में मिलता है सच्चा सुख”, “चुनरिया मात भवानी की मैंने जयपुर से मंगवाई”, “शेरावाली अम्बे भवानी तेरे नाम को जपते सारे प्राणी” को भी जरूर पढ़ें और माता की कृपा प्राप्त करें। जय माता दी!

Leave a comment