Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जगदम्बे कृपा कीजिए हमको अपनी शरण लीजिए लिरिक्स

जगदम्बे कृपा कीजिए हमको अपनी शरण लीजिए भजन माँ की अपार कृपा और उनकी शरण में आने की प्रार्थना को दर्शाता है। जब जीवन में संकट आता है, जब रास्ते कठिन लगते हैं, तब एक मात्र सहारा माँ जगदम्बा ही होती हैं। भक्तजन अपने हृदय की गहराइयों से माँ को पुकारते हैं और उनसे कृपा की याचना करते हैं।

Jagdambe Kripa Kijiye Humko Apni Sharan Lijiye Lyrics

जगदम्बे कृपा कीजिए,
शेरावाली कृपा कीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए,
शेरावाली दया कीजिए,
हमको अपनी शरण लीजिए।।

उँचे पर्वत पे जा क्यों बसी,
उँचे पर्वत पे जा क्यों बसी,
नीचे आके सुधि लीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए।।

कई जन्मों से फिरते रहे,
कई जन्मों से फिरते रहे,
माँ अब तो शरण लीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए।।

भीगे नैनो की अरदास है,
भीगे नैनो की अरदास है,
अब तो आके दरश दीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए।।

हम ना भूले कभी आपको,
हम ना भूले कभी आपको,
हम पे ऐसी कृपा कीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए।।

जगदम्बे कृपा कीजिए,
शेरावाली कृपा कीजिए,
जगदम्बे दया कीजिए,
शेरावाली दया कीजिए,
हमको अपनी शरण लीजिए।।

माँ की कृपा जब बरसती है, तो हर संकट टल जाता है और जीवन सुख-शांति से भर जाता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि सच्चे मन से माँ को पुकारने पर वे अवश्य हमारी रक्षा करती हैं। माँ की शरण में आकर हर भय समाप्त हो जाता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।जय माता दी!

Leave a comment