ऊँचे पर्वत मैया का दरबार है भजन लिरिक्स

ऊँचे पर्वत मैया का दरबार है भजन माँ दुर्गा के दिव्य धाम और उनकी अपार महिमा का गुणगान करता है। यह भजन भक्तों को याद दिलाता है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, माँ के दरबार में सच्चे मन से सिर झुकाने पर हर समस्या का समाधान मिल जाता है। माँ के भक्त दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए आते हैं, क्योंकि वे जान चुके होते हैं कि माँ की कृपा से जीवन का हर कष्ट दूर हो सकता है।

Oonche Parvat Maiya Ka Darbar Hai Bhajan Lyrics

ऊँचे पर्वत मैया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
मेरी मैया आदभवानी जगदम्बे,
इसके चरणों मे झुकता संसार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

मैया के दर पे तू अपने,
सर को झुका के देख,
बिगड़ी पल में संवर जाएगी,
तू आजमा के देख,
कर देती खुशियों की ये बौछार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

ममता की मूरत मेरी माँ,
है भोली भाली,
भर भर माल खजाने लुटा,
भरती झोली खाली,
प्रेम से माँगो माँ से नही इंकार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

चिन्ता दूर करती मेरी,
चिन्तपूर्णी माँ,
मत घबरा तू दौड़ के,
माँ की शरण में आ,
इसके होते किसी की ना दरकार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

माँ सी शीतल माँ सी निर्मल,
ना कोई जग में,
‘रूबी रिधम’ बसा ले माँ को,
तू अपनी रग रग में,
चारो दिशा में गूँज रही जयकार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

ऊँचे पर्वत मैया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है,
मेरी मैया आदभवानी जगदम्बे,
इसके चरणों मे झुकता संसार है,
ऊँचे पर्वत मईया का दरबार है,
भक्तों का यहाँ होता बेड़ा पार है।।

माँ दुर्गा के दरबार की महिमा अपार है। वहाँ जाने वाले भक्त माँ की कृपा से हर भय से मुक्त हो जाते हैं और नया आत्मविश्वास पाते हैं। यह भजन हमें माँ के प्रति अटूट आस्था रखने की प्रेरणा देता है और हमें उनकी भक्ति में लीन होने का अवसर प्रदान करता है। अगर आप और भी भक्तिमय भजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो “मेरी सुनकर करुण पुकार भवानी आएगी” और “ज्योत जली तेरी, तुझे आना पड़ेगा माता” जैसे भजनों को अवश्य सुनें।

Leave a comment