Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैहर की माँ शारदे तेरा भजन करता हूँ भजन लिरिक्स

मैहर की माँ शारदे तेरा भजन करता हूँ भजन माँ शारदा की महिमा का गुणगान करता है। माँ शारदा, जिन्हें विद्या और संगीत की देवी के रूप में पूजा जाता है, भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करती हैं। यह भजन हमें उनकी कृपा और आशीर्वाद का अनुभव कराता है, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

Maihar Ki Maa Sharde Tera Bhajan Karta Hoon Bhajan Lyrics

मैहर की माँ शारदे,
तेरा भजन करता हूँ,
अब कर दे कृपा मेरी माँ,
तुम्हारा ध्यान करता हूं।।

मैया हो मेरी मै बेटा तुम्हारा,
मैं करता हूं ये कामना,
करता हूं ये कामना,
विनती यही है आया हूं दर पर,
रखना मेरी लाज मां,
रखना मेरी लाज मां,
मां दर्शन तो दो आकर,
मैं करूँ तेरी आराधना,
अब कर दे कृपा मेरी माँ,
तुम्हारा ध्यान करता हूं।।

कैसे करू तेरी भक्ति बताओ,
मां कैसे करू में ये विनती बताओ,
मैं आया तेरे द्वार मां,
मैं आया तेरे द्वार मां,
विनती करू क्या अज्ञानी हूं माता,
मेरी छोटी सी है याचना,
मेरी छोटी सी है याचना,
अभिलाषा है दर्शन की तेरे,
यही प्रार्थना,
अब कर दे कृपा मेरी माँ,
तुम्हारा ध्यान करता हूं।।

मैहर की माँ शारदे,
तेरा भजन करता हूँ,
अब कर दे कृपा मेरी माँ,
तुम्हारा ध्यान करता हूं।।

माँ शारदा की भक्ति करने से जीवन में ज्ञान, शांति और समृद्धि आती है। अगर यह भजन आपके हृदय को छू गया, तो “बीच भंवर में फँसी मेरी नैया, तुम्ही हो खिवैया माँ” भजन भी अवश्य सुनें, जो माँ के संरक्षण की महिमा को दर्शाता है। माँ की कृपा से हर भक्त को अपने जीवन में सही दिशा मिलती है और सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

Leave a comment