Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैं हूँ तेरी बेटी मैया हर पल गले लगाती हो लिरिक्स

मैं हूँ तेरी बेटी मैया हर पल गले लगाती हो भजन माँ की ममता और भक्त के अटूट प्रेम को दर्शाता है। जब एक भक्त खुद को माँ की संतान मानकर उनकी शरण में आता है, तो माँ उसे कभी अकेला नहीं छोड़तीं। यह भजन हमें माँ की करुणा और स्नेह की अनुभूति कराता है, जो हर भक्त को अपने आँचल में समेट लेती हैं।

Main Hoon Teri Beti Maiya Har Pal Gale Lagati Ho Lyrics

मैं हूँ तेरी बेटी मैया,
हर पल गले लगाती हो,
तुमसे मिला ये जीवन मुझको,
ना उपकार जताती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

कोख में बेटी सुनके दुनिया,
वाले आंख दिखाते हैं,
रिश्ते नाते सारे मिलके,
तुझको बहुत सताते है,
अपने आंचल की छाया कर,
हर सितम से बचाती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

ममतामयी मां तू ही जाने,
कैसे तूने पाला है,
मुझको खिलाया खुद ना खाया,
अपने मुंह का निवाला है,
स्वाभिमान से सर को उठाके,
मुझको चलना सिखाती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

कौन है अपना कौन पराया,
तुम ही मां बतलाती हो,
दुनियादारी इस समाज की,
तुम्हीं मां सिखलाती हो,
प्रथम गुरु तुम इस जहांन की,
हर हुनर मां सिखाती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

नयन से ओझल होने पर मां,
नैनो से नीर बहाती हो,
हर दुख हर संकट में तुम ही,
हर पल साथ निभाती हो,
‘नयना’ की खुशियों के खातिर,
बेटी की खुशियों के खातिर,
धन ‘रतन’ भी लूटाती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

मैं हूँ तेरी बेटी मैया,
हर पल गले लगाती हो,
तुमसे मिला ये जीवन मुझको,
ना उपकार जताती हो,
मैं हूं तेरी बेटी मईया,
हर पल गले लगाती हो।।

माँ अपने भक्तों को कभी अकेला नहीं छोड़तीं, चाहे कोई भी परिस्थिति हो। जब भक्त माँ को पुकारता है, तो वह स्नेह से उसे अपने आँचल में समेट लेती हैं। अगर यह भजन आपके दिल को छू गया, तो “मैया तुमको मनावे तेरे भक्त रे ओ मेरी मैया” भजन जरूर सुनें, जिसमें भक्त की पुकार और माँ की कृपा को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

Leave a comment