Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बीच भंवर में फसी मेरी नैया तुम्ही हो खिवैया माँ भजन लिरिक्स

बीच भंवर में फँसी मेरी नैया तुम्ही हो खिवैया माँ भजन माँ की कृपा और सहारे की महिमा का वर्णन करता है। जीवन के संघर्ष रूपी भंवर में जब कोई रास्ता नहीं सूझता, तब माँ ही नैया पार लगाने वाली होती हैं। यह भजन भक्तों की श्रद्धा और आस्था को और मजबूत करता है, जो माँ के चरणों में पूर्ण समर्पण को दर्शाता है।

Bich Bhanwar Mien Fasi Meri Naiya Tumhi Ho Khivaiya Maa Bhajan Lyrics

बीच भंवर में फसी मेरी नैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
तुम्ही हो खिवैया।

तेरा ही भरोसा माँ,
तेरा ही सहारा,
तुम्ही को पुकारा माँ,
तुम्ही को पुकारा,
तेरे ही भरोसे पे,
चले मेरी नैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
तुम्ही हो खिवैया।।

बडी तेज आंधी,
तूफानों ने घेरा,
बता कुन है मेरा माँ,
यहाँ कुन है मेरा,
खड़ी क्या हुई के,
चली आ तू मैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
तुम्ही हो खिवैया।।

सुनी जब भगत की,
झट दौड़ी आई,
पतवार हाथों ले,
किनारे लगाई,
बडी ही दयालु है,
‘प्रवीण’ मेरी मैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
तुम्ही हो खिवैया।।

बीच भंवर में फसी मेरी नैया,
तुम्ही हो खिवैया माँ,
तुम्ही हो खिवैया।।

माँ के बिना जीवन अधूरा है, और जब भक्त संकट में होते हैं, तब माँ ही रक्षा करती हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “शेरावाली माँ आए तेरे नवराते” और “जय अम्बे गौरी भजन” भी जरूर सुनें। माँ दुर्गा आपके जीवन से सारे कष्ट दूर करें और सुख-समृद्धि प्रदान करें। जय माता दी!

Leave a comment