Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तू देने वाली माँ ये सारी दुनियाँ भिखारी है भजन लिरिक्स

तू देने वाली माँ ये सारी दुनियाँ भिखारी है एक बहुत ही भावुक और श्रद्धापूर्वक भजन है, जो माँ के अनंत प्रेम और उनकी कृपा को व्यक्त करता है। यह भजन माँ की महिमा को उच्चारित करता है और उनके दर पर आने वाले हर भक्त को उनकी कृपा का आशीर्वाद प्राप्त होने का संदेश देता है।

Tu Dene Wali Maa Ye Sari Duniya Bhikhari Hai Bhajan Lyrics

ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
दुनियाँ भिखारी है,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
जिसने मना ली माँ,
उसी की किस्मत सवारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।

तीनो लोक झुके तेरे द्वारे,
कर देती हो वारे न्यारे,
महिमा निराली माँ,
सभी भक्तो ने पुकारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।

हम पे भी कृपा बरसा दो,
कष्ट दूर करके हर्षा दो,
झोली है खाली माँ,
भरो ये आशा भारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।

टेर सुनो माँ दुर्गे महामाई,
कहे भूलन तेरी ज्योत जगाई,
पूजा की थाली माँ,
भेट सब इसमे तुम्हारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।

तू देने वाली माँ,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
दुनियाँ भिखारी है,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है,
जिसने मना ली माँ,
उसी की किस्मत सवारी है,
तू देने वाली मां,
ये सारी दुनियाँ भिखारी है।।

यह भजन हमें यह याद दिलाता है कि माँ के आशीर्वाद से ही हमारे जीवन की हर कठिनाई समाप्त होती है। माँ की कृपा से ही हम हर कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं। अगर आपको यह भजन पसंद आया हो, तो “माँ के आशीर्वाद” और “भक्ति गीत” की और भी भजन सुनें। जय माता दी!

Leave a comment