Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं भजन लिरिक्स

माँ के भक्तों का समर्पण अटूट होता है। चाहे कितनी ही कठिनाइयाँ क्यों न आएं, वे माँ के दर्शन के लिए हर बाधा पार कर लेते हैं। ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं भजन इसी भक्ति-भाव और श्रद्धा को दर्शाता है। यह गीत उन भक्तों की आस्था को समर्पित है जो कठिन यात्राएँ कर माँ के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

Oonche Parvat Chadhkar Jo Tere Mandir Aate Hain Bhajan Lyrics

तेरे मंदिर आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

है जगदम्बा महारानी,
तेरा नहीं कोई सानी,
तू रण में रणचंडी माँ,
तू मन में शीतल है माँ,
हो, तेरे आगे देव भी सारे,
शीश झुकाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

हाथ त्रिशूल सुहावे,
तेरा दर्शन मन भावे,
ये तेरी शेर सवारी,
बड़ी लागे है प्यारी,
हो, भक्त तेरे दर्शन करने,
दरबार में आते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

करे जो तेरी भक्ति,
मिले भक्ति से शक्ति,
जो तुझसे लगन लगाए,
वो भवसागर तर जाए,
हो, तेरे धाम जो आते,
तुझमे ही रम जाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

सुनो माँ ज्योतावली,
तू सबकी है रखवाली,
शरण में हमको रखना,
नहीं माँ दूर करना,
हो, तेरे मंदिर में जो,
अर्जी लगाने आते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

ऊँचे पर्वत चढ़कर जो,
तेरे मंदिर आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
मैया जी तेरी महिमा गाते है,
महिमा गाते है,
मैया जी तेरे दर्शन पाते है।।

इस भजन के माध्यम से हमें यह सीख मिलती है कि सच्चे भक्त को माँ तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “जगदम्बा के दीवानो को दरश चाहिए” और “सजा दो दर को फूलों से माँ का नवरात आया है” जैसे अन्य भक्तिगीत भी जरूर सुनें। जय माता दी!

Leave a comment