Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आ जइयो मोरी मैया अंगना में आसान डारो लिरिक्स

भक्तों की सच्ची पुकार माँ तक जरूर पहुँचती है, और जब माँ अपने भक्तों के आंगन में पधारती हैं, तो चारों ओर खुशहाली छा जाती है। आ जइयो मोरी मैया अंगना में आसान डारो भजन इसी भक्तिभाव और प्रेम को दर्शाता है। यह भजन माँ से स्नेहपूर्वक निवेदन करता है कि वे अपने भक्तों के आंगन में आकर सुख-समृद्धि का वरदान दें।

Aa Jaiyo Mori Maiya Angana Mien Aasan Daro Lyrics

आ जइयो मोरी मैया,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

हाँ अंगना में फूल बिछाऊं,
हां फूल बिछाऊं,
पूजा करूँ सुबह-शाम,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

अरे हाँ चंदन का पलना बनाऊं,
हाँ पलना बनाऊं,
झूला झूलो सुबह शाम,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

अरे हाँ कन्यन को भोज कराऊँ,
भोज कराऊँ,
मैं तो जपूं आठो-याम,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

अरे हाँ मेरी विनय सुन लइओ,
विनय सुन लइयो,
मैं तो टेरुं दिन-रात,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

आ जइयो मोरी मैया,
अंगना में आसान डारो,
अरे हाँ अंगना में आसान डारो,
माँ आसान डारो।।

“आ जइयो मोरी मैया अंगना में आसान डारो” सिर्फ एक भजन नहीं, बल्कि माँ को घर बुलाने का एक आत्मीय आह्वान है। जब माँ की कृपा बरसती है, तो जीवन में हर बाधा दूर हो जाती है। अगर यह भजन आपको पसंद आया हो, तो “मैं आयी ड्योढ़ी में माता रानी” और “मेरी झोली है खाली शेरावाली” जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी जरूर सुनें और माँ की महिमा में खो जाएँ।


Leave a comment