Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी झोली है खाली शेरावाली भजन लिरिक्स

माँ शेरावाली की कृपा जिस भक्त पर होती है, उसकी झोली कभी खाली नहीं रहती। यह भजन उन्हीं भक्तों की भावनाओं को दर्शाता है, जो माँ दुर्गा के दरबार में अपने दिल की बात कहने आते हैं। मेरी झोली है खाली शेरोंवाली भजन में श्रद्धा, समर्पण और माँ की असीम कृपा का सुंदर वर्णन है। जब भक्त सच्चे मन से माता के चरणों में शीश झुकाता है, तो माँ उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

Meri Jholi Hai Khali Sherawali Bhajan Lyrics

मेरी झोली है खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

बड़े बड़े दानव संहारणि,
भक्तो के हो क्लेश हारणी,
दस भुजा खप्पर कर धारिणी,
तेरी आरती सदा करूँ,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

देख तेरे मंदिर की शोभा,
हुए आनंद मगन मन मोहा,
मंत्र आवाहन शोभा सोहा,
चहुँ दिशा गूंजे महामंत्र,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

ऊँचे सिंहासन मैया विराजे,
ढोल मंजीरा पखावज बाजे,
ताली दे दे भक्ता नाचे,
देख नज़ारा लगे भली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

मेरी झोली है खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
तेरे दर पे आया हूँ मैं,
आज बनके सवाली,
मेरी झोली हैं खाली शेरावाली,
तेरी महिमा निराली शेरावाली।।

माँ शेरावाली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारी झोली हमेशा खुशियों से भरी रहे। इस भजन को सुनकर यदि आपके मन में भी माँ के दर्शन की इच्छा जाग्रत हुई है, तो भक्तिभाव से उनकी आराधना करें और उनके चरणों में अपना प्रेम अर्पित करें। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो “दरश को प्यासे हैं मैया मेरे नैन” और “अर्जी सुनकर मेरी मैया घर में मेरे आई” जैसे भजनों को भी सुनें, जो माँ की भक्ति से ओत-प्रोत हैं। जय माता दी!

Leave a comment