Dadi Charan Hai Ye Dadi Charan Aati Hai Duniya Jinki Sharan
दादी चरण है ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण,
महिमा अपरम्पार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।
माँ के लाड़लो सुनो पते की बात,
जिसके सिर पे रखदे ये दादी हाथ,
सातों सुख उस घर में आ जाए,
जब दादी जी किरपा बरसाए,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।
जिनके चरण से बहती सुखधारा,
जिनके चरण को पूजे जग सारा,
उन्ही चरण को अब हम पूजेंगे,
चरण रूप में दर्शन नित होंगे,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।
चरण शरण में रहना चाहूँ माँ,
चरण को छूकर तरना चाहूँ माँ,
तेरे चरण में मैया चरणों धाम,
चरण कमल रज चन्दन रोली समान,
यह जान लो पहचान लो,
दादी कृपा को मान लो,
ये सबसे बड़ी सरकार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।
दादी चरण है ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण,
महिमा अपरम्पार है,
जहाँ झुकता ये संसार है,
दादी चरण हैं ये दादी चरण,
आती है दुनिया जिनकी शरण।।
दादी माँ की कृपा से जीवन का हर कष्ट मिट जाता है। उनकी शरण में आने वाला हर भक्त सच्चे सुख और शांति का अनुभव करता है। इस भजन के बोल हमें दादी माँ की अपार शक्ति और ममता का एहसास कराते हैं। आइए, पूरे मन से उनकी आराधना करें और उनके चरणों में अपना प्रेम अर्पित करें। जय दादी माँ!

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile