Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माँ करुणा बरसायेगी माता भजन लिरिक्स

Maa Karuna Barsayegi Mata Bhajan Lyrics

माँ करुणा बरसायेगी,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ की नज़र पड़ जाएगी,
तेरी दुआ रंग लाएगी,
असुवन की तू भेंट चढ़ा,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी।।

इनकी दया से श्रष्टि चले,
बिन मर्जी पत्ता ना हिले,
तू काहे घबराता है,
माँ ही भाग्यविधाता है,
बिगड़ी तेरी बनाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी।।

कण नूर समाया है,
माँ का हरपल साया है,
बच्चो की तो जान है माँ,
हम सबकी पहचान है माँ,
हमपे ममता लुटाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी।।

मत घबरा माँ के रहते,
वेद पुराण यही कहते,
‘रजनी’ सेवादारी कर,
‘चोखानी’ चल माँ के दर,
अपनी गोद बिठाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी।।

माँ करुणा बरसायेगी,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ की नज़र पड़ जाएगी,
तेरी दुआ रंग लाएगी,
असुवन की तू भेंट चढ़ा,
माँ करुणा बरसाएगी,
माँ करुणा बरसाएगी।।

माँ करुणामयी की महिमा अपार है, जो अपने भक्तों पर कभी भी दुख की छाया नहीं आने देती। उनकी कृपा जब बरसती है, तो भक्तों का जीवन आनंद और सुख-शांति से भर जाता है। माँ के चरणों में सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई अर्जी कभी खाली नहीं जाती। माँ की आराधना करते रहिए, उनके आशीर्वाद से जीवन मंगलमय होगा।

Leave a comment