Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

अगर मैया तेरी किरपा ना होती भजन लिरिक्स

अगर मैया तेरी कृपा ना होती यह भजन माँ दुर्गा की असीम कृपा और उनके आशीर्वाद की महिमा का बखान करता है। जीवन में आने वाली हर कठिनाई, हर संघर्ष केवल माँ की कृपा से ही आसान हो जाता है। जब माँ की दया दृष्टि हम पर होती है, तो बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। यह भजन हमें सिखाता है कि माँ के बिना यह जीवन अधूरा है।

Agar Maiya Teri Kirpa Na Hoti Bhajan Lyrics

अगर मैया तेरी,
किरपा ना होती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
किरपा ना होती।।

दर दर फिरता,
मैं तो मारा मारा,
तू जो ना देती,
मैया सहारा,
माँ तू सच्चे दिल से जो,
साथ ना देती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
किरपा ना होती।।

युगो युगो से माँ तू,
ममता लुटाए,
रोते हुओं को,
पल में हंसाए,
तू जो अम्बे रानी,
दयालु ना होती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
किरपा ना होती।।

अगर तुम ना भरती,
दीनो की झोली,
ना मनती कभी उनके,
घरो में दिवाली,
सर पे रख के हाथ माँ जो,
खड़ी तू ना होती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
किरपा ना होती।।

अगर मैया तेरी,
किरपा ना होती,
गरीबों को दुनिया,
जीने का देती,
अगर मईया तेरी,
किरपा ना होती।।

माँ की कृपा जब भक्त पर होती है, तो असंभव भी संभव बन जाता है। माँ के और भी दिव्य भजनों को पढ़ें, जैसे “मैया की कृपा जिस पर भी रहती है”, “माँ का दर चूमकर सारे गम भूलकर” और “मेरी कुटिया में ओ मैया आ भी जाओ ना”। माँ की भक्ति में लीन होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें!

Leave a comment