Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया भजन लिजय अम्बे जगदम्बे माँ

जय अम्बे जगदम्बे माँ तेरे दम से है दुनिया भजन माँ अम्बे के विराट स्वरूप और उनके अनंत आशीर्वाद की महिमा का बखान करता है। यह भजन माँ की शक्ति, करुणा और कृपा को समर्पित है, जो समस्त संसार की पालनहार हैं। जब भक्त श्रद्धा से माँ का गुणगान करते हैं, तो उनके जीवन की हर कठिनाई आसान हो जाती है और माँ की कृपा उन पर बनी रहती है।

Jai Ambe Jagdambe Maa Tere Dam Se Hai Duniya Bhajan Lijay Ambe Jagdambe Maa

तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ,
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ।।

द्रष्टि दया की जिसपे डाले,
तू उसका उद्धार करे,
जग कल्याणी भव सागर से,
सबका बेड़ा पार करे,
खाली झोली भरने वाली,
किसको दे दे कब कितना,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ,
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ।।

अँधेरे में बनके उजाला,
भटके जनो को राह दिखाए,
मैया कर संतों की रक्षा,
शैतानों को आज मिटा,
जालिम को ऐसी सजा दे,
रह न जाये कोई निशां,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ,
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ।।

हे महारानी देवी भवानी,
ज्योति जलाने आया हूँ,
ज्योत वाली माता काली,
तुझको मनाने आया हूँ,
हे मेहर वैष्णव दुर्गा चंडी,
बस तेरे गुण गाऊँगा,
बरस बरस मैं इन चरणों पे,
श्रद्धा फूल चढ़ाऊंगा,
हे रुक जाएगा दर पे तेरे,
गर तूफ़ान भी आएगा,
मेरे सर पे हाथ है तेरा,
मुझको कौन मिटाएगा।।

जय अम्बे जगदम्बे माँ,
तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ,
जय अम्बे जगदम्बे मां,
तेरे दम से है दुनिया,
तेरी महिमा कोई ना जाने,
तुझसे कौन बचा है यहाँ।।

माँ अम्बे के भजनों से मन को शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उनकी भक्ति में डूबकर “माँ तेरे दरबार झुके सारा संसार” और “देखकर श्रृंगार माँ का दिल दीवाना हो गया” जैसे अन्य भजनों का पाठ करें। माँ की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, जय माता दी!

Leave a comment