Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरा बालक परेशान है देख कैसा ये तूफान है लिरिक्स

Tera Balak Pareshan Hai Dekh Kaisa Ye Tufan Hai Lyrics

तेरा बालक परेशान है,
देख कैसा ये तूफान है,
घेर कर है खड़ी मुश्किलें,
तू कहां रह गया श्याम है।।

सुख के दिन में मुझे,
सारे प्यारे मिले,
पर बुरे वक्त में,
बंद द्वारे मिले,
झूठे जग की ये पहचान है,
झूठे रूतबे पे अभिमान है,
घेर कर है खड़ी मुश्किलें,
तू कहां रह गया श्याम है।।

हाथ फैले हैं जो,
आज ये सामने,
आना होगा तुम्हें,
अब इन्हें थामने,
जान के भी क्यों अनजान है,
तू तो दाता दयावान है,
घेर कर है खड़ी मुश्किलें,
तू कहां रह गया श्याम है।।

लाज जाएगी ये,
गर ना आए अभी,
क्या पता घुट के दम,
मर ना जाएं अभी,
तेरे आगे जो इन्सान है,
देखले नन्हीं सी जान है,
घेर कर है खड़ी मुश्किलें,
तू कहां रह गया श्याम है।।

तेरा बालक परेशान है,
देख कैसा ये तूफान है,
घेर कर है खड़ी मुश्किलें,
तू कहां रह गया श्याम है।।

Leave a comment