Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा

Tere Hote Baba Kyo Khud Ko Samjhu Hara

तेरे होते बाबा,
क्यों खुद को समझूं हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

इन जीवन की राहों में मेरा,
जब जब जी घबराया,
तूने राह दिखाई बाबा,
उंगली पकड़ चलाया,
आंखों ही आंखों में,
तूने हर दम किया इशारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

इस कलयुग में जिसने बाबा,
तेरा नाम पुकारा,
जो भी राह चला है तेरी,
उसको मिला सहारा,
तेरा प्रेमी खुद को,
क्यों समझे बेसहारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

जिसे भरोसा तेरा बाबा,
कभी ना हिम्मत हारे,
तेरा प्रेमी सुख दुख में बाबा,
तेरा नाम पुकारे,
तुमने साथ निभाया,
जब जब भी तुम्हें पुकारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

अब तक साथ निभाया तुमने,
आगे साथ निभाना,
हम अवगुण की खान सांवरे,
तुम गुणवान बनाना,
‘रोमी’ ऐ बाबा,
तेरे आगे दिल हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

तेरे होते बाबा,
क्यों खुद को समझूं हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।

Leave a comment