Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आयो फागणियो मस्तानों चालो श्याम धनी के द्वार

Aayo Faganiyo Mastano Chalo Shyam Dhani Ke Dwar

आयो फागणियो मस्तानों,
चालो श्याम धनी के द्वार,
आयो फागनियो,
श्याम धनी के द्वार,
बरसे होली की फुहार,
आयो फागनियो।।

अजब नजारो जी भर देखो,
या भक्तों की टोली जी,
आज श्याम संग खेलन आई,
रंग बिरंगी होली जी,
अरे नाच नाचतो श्याम सलोनो,
भगता केे पिचकार,
आयो फागनियो।।

अंतर केसर लाल गुलाल की,
शान निराली देखो जी,
प्यारे श्याम को जी भर भर से,
छवि मतवाली देखो जी,
श्याम लुटावे लूटो भगतो,
श्याम धनी को प्यार,
आयो फागनियो।।

अरे आज सांवरो लाल हो गयो,
रंग बदल गयो सारो जी,
भगता माही लुक छुप खेले,
छलियो श्याम हमारो जी,
आज जोड़ लो सांवरिया सु,
प्रेम प्यार को तार,
आयो फागनियो।

अरे श्याम सुंदर को रंग चढ़े तो,
निर्मल हो जा काया जी,
‘मातृदत्त’ ने रंग में रंगले,
काम कंठ का जाया जी,
जो ना उतरे रंग चढ़ा दे,
म्हारी यही पुकार,
आयो फागनियो।।

आयो फागणियो मस्तानों,
चालो श्याम धनी के द्वार,
आयो फागनियो,
श्याम धनी के द्वार,
बरसे होली की फुहार,
आयो फागनियो।।

Leave a comment