Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

क्षिप्रा के तट भोले नाचे छमाछम उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम

क्षिप्रा के तट भोले नाचे छमाछम उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम भजन में उज्जैन की पावन भूमि और शिव जी के उल्लासपूर्ण नृत्य की सुंदर छवि प्रस्तुत की गई है। इस भजन के जरिए मैं आपके साथ उस आनंद और भक्ति को साझा कर रहा हूँ जो शिव जी की महिमा से भरपूर है।

Kshipra Ke Tat Bhole Nache Chhamachham Ujjain Nagari Bhi Bole Bamabam

क्षिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

क्षिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले,
डमरू बजाते घुंगरू बजाते,
तांडव दिखाते महाकाल भोले,
क्षिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

शंकर भी नाचे माँ हरसिद्धि नाचे,
चिन्तामण बाबा गजानन भी नाचे,
नाच रही मैया क्षिप्रा भवानी,
नाच रही मैया क्षिप्रा भवानी,
कल कल है बहती जलधार भोले,
क्षिप्रा के तट भोलें,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

सारे ही तन भोले भस्मी लगाए,
मुंडो की माला गले में सुहाए,
नाग भी लिपटे है बाबा के काले,
नाग भी लिपटे है बाबा के काले,
अनुपम है रूप तुम्हारा भोले,
शिप्रा के तट भोलें,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

फैल गई बाबा शिव की जटाए,
लगती है जैसे हो काली घटाए,
गंगा भी माथे पे झूम रही है,
गंगा भी माथे पे झूम रही है,
खुशिया है मन में अपार भोले,
क्षिप्रा के तट भोलें,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

चलो रे क्षिप्रा के तट पे हम जाए,
भोले के चरणों की धूलि उठाए,
माथे लगा लो ये पावन है माटी,
माथे लगा लो ये पावन है माटी,
कर देंगे बाबा निहाल भोले,
शिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

क्षिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले,
डमरू बजाते घुंगरू बजाते,
तांडव दिखाते महाकाल भोले,
शिप्रा के तट भोले,
नाचे छमाछम,
उज्जैन नगरी भी बोले बमाबम,
जय जय तुम्हारी महाकाल भोले।।

इस भजन के माध्यम से शिव जी के अनोखे नृत्य और उनके भव्य स्वरूप की स्तुति होती है। आप इस भजन के साथ-साथ “भोले बाबा का रूप निराला प्रकाश माली”, “डमरू वाले बाबा जटाधारी बाबा”, “नंदी की करके सवारी डमरू वाला रे”, और “भोले भंडारी त्रिपुरारी तेरे शीश बहे गंगा प्यारी” जैसे भजनों को भी पढ़ें और करें, जिससे आपकी शिव भक्ति और भी गहरी और सार्थक बन सके।

Leave a comment