Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दानी बड़ा ये भोलेनाथ पूरी करे मन की मुराद भजन लिरिक्स

दानी बड़ा ये भोलेनाथ पूरी करे मन की मुराद भजन का विश्लेषण कर रहे हैं, जिसमें भोलेनाथ की दया और उनकी मनोकामनाएँ पूरी करने की शक्ति का सुंदर वर्णन है। यह भजन शिव जी के प्रति हमारी आस्था और विश्वास को गहराई से व्यक्त करता है। मैं आपके साथ इसे साझा कर रहा हूँ ताकि आप भी शिव भक्ति में डूब सकें।

Dani Bada Ye Bholenath Puri Kare Man Ki Murad Bhajan Lyrics

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।।

दिन दयालु कहे इसको जमाना,
काम है इसका किस्मत जगाना,
भोले के दर पे जिसने अर्जी लगाई है,
हाथो ही हाथ हुई उसकी सुनाई है,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।

दानी बड़ा ये भोलेंनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।।

देवो का देव तीनो लोको का स्वामी,
देखि दातारि हुई दुनिया दीवानी,
राजा बनाये पल भर में भिखारी को,
करते निहाल भोले अपने पुजारी को,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।।

भोला भाला है दिल इसका बड़ा है,
देखे कभी ना कौन लेने खड़ा है,
रावण को सोने की लंका दे डाली,
‘सोनू’ लौटाया नहीं किसी को भी खाली,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।

दानी बड़ा ये भोलेनाथ,
पूरी करे मन की मुराद,
देख ले मांग के मांग के,
तेरा बिगड़ा मुक्कदर सवर जायेगा,
तेरा दामन भी खुशियों से भर जायेगा।।

यह भजन भोलेनाथ की महानता और भक्तों की हर मनोकामना पूरी करने वाली उनकी महिमा को उजागर करता है। आप “भोले बाबा का रूप निराला”, “डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा”, “भोले को कैसे मैं मनाऊं रे मेरा भोला ना माने” और “सारे जग का है वो रखवाला भोला शंकर है जग से निराला” जैसे भजनों को भी जरूर पढ़ें और शिव जी की कृपा से जीवन में शांति एवं समृद्धि पाएं।

Leave a comment