Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

डमरू बजाने वाले जय हो जय भोले भंडारी भजन लिरिक्स

डमरू बजाने वाले जय हो जय भोले भंडारी भजन शिव जी के तांडव स्वरूप और उनके डमरू की दिव्य गूंज को समर्पित है। इस भजन के माध्यम से मैं आपके साथ शिव जी की ऊर्जा और चैतन्य का अनुभव बाँटना चाहता हूँ, ताकि आपकी आत्मा भी भोले की भक्ति में रम जाए।

Damaru Bajane Wale Jai Ho Jai Bhole Bhandari Bhajan Lyrics

डमरू बजाने वाले,
जय हो जय भोले भंडारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।
पावन गंगा को तुमने,

जटा में समाया,
मस्तक पे चन्द्रमा को,
तुमने सजाया,
तन पे भभूति सोहे,
सर्पो की माला,
बस्ती को छोड़कर डेरा,
कैलाश पर डाला,
छोड़े हाथी और घोड़े,
नंदी की अजब सवारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।

तेरी भक्ति में भोले,
शक्ति बड़ी है,
शक्ति की देवी गौरा,
संग में खड़ी है,
बैठे है पास गणपति,
बुद्धि प्रदाता,
करले जो इनका दर्शन,
भव से तर जाता,
कर में त्रिशूल जिनके,
डमरू की धुन प्यारी प्यारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।

ये तो है बात सारी,
दुनिया ने मानी,
तेरे समान जग में,
कोई ना दानी,
होना भंडार खाली,
सबकुछ लुटाया,
इसीलिए औघड़ दानी,
तुमको बताया,
खुश होकर जलधारा में,
भक्तो की बिगड़ी सुधारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।

गृहस्थी क्या सन्यासी,
सभी का तू प्यारा है,
उसकी ही लाज रखी,
जिसने पुकारा है,
कोई कमी ना रखना,
भक्ति लुटाना ,
गाता रहूं मैं भोले,
तेरा तराना,
भक्तो ने तेरे बाबा,
चरणों में अर्जी गुजारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।

डमरू बजाने वाले,
जय हो जय भोले भंडारी,
लीला अनोखी तुम्हारी,
भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।

“डमरू बजाने वाले” भजन शिव जी के महातांडव और उनकी रहस्यमयी लीलाओं की दिव्यता को उजागर करता है। यह भजन हर शिव भक्त के हृदय में शक्ति और श्रद्धा का संचार करता है। आप “डमरू वाले बाबा जटाधारी बाबा”, “शिव डमरू वाले को दिल से ना भुलाना तू”, “डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा” और “बम बम बम मेरे भोले भंडारी” जैसे अन्य दमदार भजनों को भी अवश्य पढ़ें और शिव नाम की महिमा को महसूस करें।

Leave a comment