Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

दया करो भोलेनाथ दिन पे दया करो भजन लिरिक्स

दया करो भोलेनाथ दिन पे दया करो इस भजन में भक्त भगवान शिव से विनती करता है कि वह अपनी असीम कृपा और दया से उनके जीवन को आलोकित करें। यह भजन शिव जी की करुणा और उनके प्रति भक्तों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। जब हम इस भजन को पढ़ते हैं, तो एक गहरी भावना से भर जाते हैं कि भगवान शिव हमारे साथ हैं और उनकी कृपा से हम हर संकट से उबर सकते हैं।

Daya Karo Bholenath Din Pe Daya Karo Bhajan Lyrics

दया करो भोलेनाथ,
दिन पे दया करो,
हे मेरे भोलेनाथ,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

आया हूँ मैं शरण तुम्हारी,
करो कृपा भोले भंडारी,
लाज मेरी तेरे हाथ,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

हर पल दाता राह निहारु,
हर पल तेरा नाम पुकारू,
बाट जोऊँ दिन रात,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

तीनो लोको के तुम स्वामी,
तुम हो दाता अंतर्यामी,
जानो मन की बात,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

सबकी बिगड़ी आप बनाते,
सबका बेडा पार लगाते,
नाव मेरी तेरे हाथ,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

मैं हूँ दर्शन का अभिलाषी,
आ जाओ बाबा कैलाशी,
माँ गौरा के साथ,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

दया करो भोलेनाथ,
दिन पे दया करो,
हे मेरे भोलेनाथ,
दिन पे दया करो,
दया करो भोले नाथ,
दिन पे दया करो।।

“दया करो भोलेनाथ दिन पे दया करो” भजन शिव जी की उस करुणामयी और सर्वपक्षीय दया का स्वरूप है, जो सभी भक्तों के हृदय में शांति और राहत का संचार करता है। ऐसे भजनों को पढ़ने और करने से हम भगवान शिव की अनंत कृपा का अनुभव करते हैं। अगर यह भजन आपके हृदय को स्पर्श करता है, तो आप “नंदी की करके सवारी डमरू वाला रे”, “पारवती शिवजी से बोली नीलकंठ योगेश्वर”, “चले भोले बाबा लिए संग बाराती”, और “भोले बाबा का रूप निराला” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें और भोलेनाथ की अनमोल दया से आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a comment