डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा भजन लिरिक्स

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा यह भजन एक भक्त की भोलेनाथ से करुण प्रार्थना है, जिसमें वह उनसे आग्रह करता है कि वे अवश्य पधारें और अपने भक्त की पुकार सुनें। डमरू वाले बाबा का स्मरण इस भजन में इतनी श्रद्धा और भावनाओं के साथ किया गया है कि यह हर शिव भक्त के मन को छू जाता है। जब हम इस भजन को पढ़ते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्वयं शिवजी से आत्मीय संवाद हो रहा हो।

Damaru Wale Baba Tumko Aana Hoga Bhajan Lyrics

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
माँ गौरा संग गणपति जी को,
लाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

बेलपत्र दूध बाबा,
आपको चढ़ाएँगे,
केशरिया चंदन माथे,
तिलक लगाएँगे,
भक्तो को दरश,
दिखाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

आप तो निराले बाबा,
रूप भी निराला,
हाथ में त्रिशूल गले,
सर्पो की माला,
नंदी पे चढ़कर,
आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

कल्याणकारी भोले,
नाथ तुम हमारे,
दुःख हो या सुख,
हम सबके सहारे,
नैया को पार,
लगाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

देवों के देव,
महादेव आज आए,
विष को पिया है,
नीलकंठ भी कहाए,
भक्ति से शिव को,
मनाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
माँ गौरा संग गणपति जी को,
लाना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा,
डमरू वालें बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू बजाना होगा।।

“डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा” जैसे भजन शिवजी के प्रति अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण को दर्शाते हैं। ऐसे भजनों को पढ़ने और करने से भक्त का मन शिवमय हो जाता है और जीवन में भक्ति की दिव्य अनुभूति होती है। अगर यह भजन आपको प्रेरित कर रहा है, तो आप “डमरू वाले बाबा जटाधारी बाबा”, “भोले भंडारी त्रिपुरारी तेरे शीश बहे गंगा प्यारी”, “हे त्रिपुरारी हे गंगाधारी भोले शंकर”, और “घर में पधारो भोले बाबा” जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें, और भोलेनाथ की भक्ति में और भी गहराई से डूब जाएं।

Leave a comment