Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है भजन लिरिक्स

यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है एक शक्तिशाली और मंत्रमुग्ध कर देने वाला शिव भजन है, जो भगवान शिव के तंत्र और मंत्र की महानता का वर्णन करता है। इस भजन में बताया गया है कि शिवजी के तंत्र और मंत्र न केवल जीवन के हर संकट का समाधान करते हैं, बल्कि वे जीवन में शक्ति, शांति और समृद्धि भी लाते हैं। जब हम इसे पढ़ते हैं, तो हमारी आत्मा शिव के असीमित ज्ञान और शक्ति से जुड़ने की ओर अग्रसर होती है।

Yahi Wo Tantra Hai Yahi Wo Mantra Hai Bhajan Lyrics

बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

कभी योगी कभी जोगी,
कभी बाल ब्रम्हचारी,
कभी आदि देव महादेव त्रिपुरारी,
कभी शंकर कभी शम्भू,
कभी भोले भंडारी,
नाम है अनंत तोरे जग बलहारी,
शिव का नाम लो सुबह शाम लो,
गाते रहो जब तक दम में है दम,
बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मन्त्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

दक्ष प्रजापति जब हुंकारा,
तिरशूल से शीश उतारा,
माफ़ी मांगी होश में आए,
बकरे का तब शीश लगायो,
आशुतोष भोले बाबा भये परसन,
बकरे ने मुख से जो बोली बम बम,
बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मन्त्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

कला तित कल्याण कल्पान्त कारी,
सदा सन्त दयानन्द दाता पुरारी,
चिता नन्द समहोह मोहे परारी,
प्रसिद्ध प्रसिद्ध प्रभु मनमा थारी,
ध्यान लगाई के ज्योत जलाई के,
शिव को पुकारते चलो जी हर दम,
बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मन्त्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

खेल रही है जटा गंगा,
बाजे डमरू पिकर भंगा,
खप्पर खाल बाघम्बर अंगा,
मेरो भोला मस्त मलंगा,
गुरु दासः मांगे तेरी नज़रे करम,
भक्तो पे कर दो बाबा करम,
बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मन्त्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

बम भोले बम भोले बम बम बम,
यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है,
प्रेम से जपोगे तो मिटेंगे सारे गम।।

“यही वो तंत्र है यही वो मंत्र है” जैसे भजन हमें शिवजी की अद्वितीय शक्तियों और उनके तंत्र-मंत्र की महिमा से परिचित कराते हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि भगवान शिव की साधना में वह शक्ति है जो हमारी हर कठिनाई को दूर कर सकती है। शिवजी के अन्य भजनों जैसे “आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले”, “बता मेरे शंकर भोले हो या दुनिया कैसी बनाई”, “निराले शम्भु को बिगड़ी बना देना भी आता है”, और “झूम रहा सारा कैलाश भोले जी की भक्ति में” को भी अवश्य पढ़ें। इन भजनों के माध्यम से हम शिवजी के दिव्य तंत्र और मंत्र से जुड़ सकते हैं और अपनी भक्ति को और भी गहरा बना सकते हैं।

Leave a comment