Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिव भोले की कृपा से दुनिया ये चल रही है भजन लिरिक्स

Shiv Bhole Ki Kripa Se Duniya Ye Chal Rahi Hai Bhajan Lyrics

शिव भोले की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है,
भक्तों की सोई किस्मत,
भक्तों की सोई किस्मत,
पल में बदल रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।

हुआ जब समुद्र मंथन,
निकाला था विष हलाहल,
पी गए थे विष को सारे,
तुम नील कंठ बनकर
भोले की देख लीला,
भोले की देख लीला,
हैरान हो रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।

आकाश से जो निकली,
गंगा की तेज धारा,
किया था जटा में धारण,
पृथ्वी को था उबारा,
पीछे तो भागीरथ के,
पीछे तो भागीरथ के,
माँ गंगा चल रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।

असुरो को वर है देते,
कहलाते हो भंडारी,
भस्मासुर और जलंधर,
वरदान पाए भारी,
रावण ने पाई लंका,
रावण ने पाई लंका,
किस्मत बदल रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।

धन धान सबको बाटें,
खुद हाल है फकीरी,
दिया सोना चाँदी सबको,
मृगछाल खुद लपेटी,
तेरी कृपा से दुनिया,
तेरी कृपा से दुनिया,
भंडार भर रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।


शिव भोले की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है,
भक्तों की सोई किस्मत,
भक्तों की सोई किस्मत,
पल में बदल रही है,
शिव भोलें की कृपा से,
दुनिया ये चल रही है।।

“शिव भोले की कृपा से दुनिया ये चल रही है” भजन यह स्मरण दिलाता है कि त्रिलोकपति शिव जी की कृपा से ही समस्त संसार की व्यवस्था संभव है। उनके चरणों में समर्पण से जीवन की हर जटिलता सरल हो जाती है। ऐसे ही भावपूर्ण भजनों को और भी पढ़ने के लिए भोले गिरीजापति शंकर हमें तेरा सहारा है, मेरे शम्भू मेरे भोला मेरे महांकाल आये है, शिव तुम कितने सुंदर हो और महाकाल की कृपा से संसार चल रहा है जैसे शिव भजनों का पाठ जरूर करें और शिव की अनंत महिमा में लीन हो जाएं।

Leave a comment