मेरे शम्भू मेरे भोला मेरे महांकाल आये है भजन लिरिक्स

प्रिय शिव भक्तों, मैं पंडित सत्य प्रकाश आपके समक्ष एक अत्यंत भावविभोर कर देने वाला भजन प्रस्तुत कर रहा हूँ मेरे शम्भू मेरे भोला मेरे महांकाल आये है । इस भजन में एक भक्त की उस आंतरिक अनुभूति को दर्शाया गया है जब स्वयं शिव शंकर उसकी चेतना में प्रकट होते हैं। यह भाव, यह अनुभूति, हर साधक को शिव के निकट ले जाती है।

Mere Shambhu Mere Bhola Mere Mahakal Aaye Hai Bhajan Lyrics

मेरे शम्भू मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है,
सजी उज्जैन की नगरी,
मेरे महाराज आये है,
मेरे शम्भु मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है।।

आये है भोला भंडारी,
त्रिलोकी नाथ विषधारी,
चले है बाबा अविनाशी,
उमापति रुद्र कैलाशी,
उमापति रुद्र कैलाशी,
बिछा दो अपनी पलको को,
मेरे भोलेनाथ आये है,
मेरे शम्भु मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है।।

बने नंदी भगत सारे,
ये गाये बोल बम सारे,
चढ़ाके भांग का गोला,
चले है शम्भू शिव भोला,
चले है शम्भू शिव भोला,
लगी सावन की ये झड़ियां,
मेरे महांकाल आये है,
मेरे शम्भु मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है।।

भ्रमण करने को शिव दानी,
बने दूल्हा ये वरदानी,
बजे है जग में शिव डंका,
दान की सोने की लंका,
दान की सोने की लंका,
त्रिलोकीनाथ बैठाकर,
त्रिलोकीनाथ बैठाकर,
चले गजराज आये है,
मेरे शम्भु मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है।।

मेरे शम्भू मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है,
सजी उज्जैन की नगरी,
मेरे महाराज आये है,
मेरे शम्भु मेरे भोला,
मेरे महांकाल आये है।।

“मेरे शम्भू मेरे भोला मेरे महांकाल आये है” भजन शिव भक्तों के उस भाव को प्रकट करता है, जब महाकाल स्वयं जीवन में प्रकट हो जाएं। इस भजन को पढ़ने से शिवजी की कृपा और उनकी उपस्थिति का दिव्य एहसास होता है। अगर आप शिव की भक्ति को और गहराई से अनुभव करना चाहते हैं तो महाकाल की बस्ती में तकदीर मुझे ले चल, भोले बाबा तेरी महिमा अपार माया तेरी तू ही जाने, चलना शिव जी के दरबार करते सबका बेड़ा पार तथा मैं तो शिव ही शिव को ध्याऊँ जल से स्नान कराऊँ जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़े और भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाएं।


Leave a comment