जीवन के हर मोड़ पर जब दुःख, संकट और कष्ट हमारे रास्ते में आते हैं, तब केवल एक ही सहारा होता है – हमारे सांवरिया श्याम। सांवरिया मोरे संकट हरते रहियो भजन भक्त की उस अटूट आस्था और प्रेम का प्रतीक है, जिसमें वह अपने प्रिय ठाकुर से हर संकट को दूर करने की प्रार्थना करता है।
Sanwariya More Sankat Harte Rahiyo
सांवरिया मोरे संकट हरते रहियो,
कन्हैया मोरे संकट हरते रहियो
साँवरिया मोरे संकट हरते रहियो।।
रात दिवस तेरी पूजा करती,
चरणों में नित मस्तक धरती,
मुझको अपनी समझ के दासी,
मुझको अपनी समझ के दासी,
किरपा करते रहियो,
साँवरिया मोरे संकट हरते रहियो।।
दुनिया कहे तुझे लखदातारी,
चल के आई शर शरण तिहारी,
मेहर करो मुझ पे बनवारी,
मेहर करो मुझ पे बनवारी,
झोली भरते रहियो,
साँवरिया मोरे संकट हरते रहियो।।
‘भावना’ भजन करे जी भर के,
‘जांगिड़’ पिए प्याले रोज सबर के.
लीले की असवारी करके,
लीले की अससवारी करके,
रोज विचरते रहियो,
साँवरिया मोरे संकट हरते रहियो।।
सांवरिया मोरे संकट हरते रहियो,
कन्हैया मोरे संकट हरते रहियो
साँवरिया मोरे संकट हरते रहियो।।
श्याम बाबा की महिमा अपरंपार है। जब भी कोई भक्त सच्चे मन से उन्हें पुकारता है, वे उसकी रक्षा के लिए आ जाते हैं। “श्याम पर कर भरोसा तू ये मुश्किल हल भी कर देगा”, “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “बाबा पे विश्वास होना चाहिए” और “विश्वास है तो सहारा मिलेगा” जैसे भजन भी हमें श्याम बाबा की कृपा और भक्तों के प्रति उनके अटूट प्रेम का अनुभव कराते हैं। आइए, इस भजन को पढ़ें और अपने संकटों को बाबा के चरणों में समर्पित कर उनके दिव्य प्रेम में डूब जाएं। जय श्री श्याम!